पंकज वैष्णव
Food Security Scheme Update : खाद्य सुरक्षा योजना को लेकर राजस्थान में अजीब स्थिति बन रही है। प्रदेश में सीलिंग सीमा अनुसार 4.46 करोड़ नाम जुड़ सकते हैं, वहीं 4.39 करोड़ नाम जुड़े हुए हैं। ऐसे में जहां 6 लाख नए लोगों के ही नाम जोड़ने की गुंजाइश है, जबकि 14 लाख लोग कतार में हैं। दोनों आंकड़ों के बीच बड़ा अंतराल होने से विभागीय अधिकारी भी चिंतित है। पिछले डेढ़ साल में योजना से 19.90 लाख नाम हटाए गए, फिर भी नए आवेदनों के लिए गुंजाइश नहीं बन पाई है। लिहाजा अपात्र लोगों से लाभ का त्याग करवाने का अभियान चला और इसकी तारीख भी बार-बार बढ़ाई जा रही है।
केंद्र सरकार ने तय कर रखी सीलिंग
केंद्र सरकार की ओर से खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राज्य में शहरी क्षेत्र के लिए 53 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र के लिए 69.09 प्रतिशत की सीलिंग निर्धारित की है। लिहाजा प्रदेश में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 4 करोड़ 39 लाख 7 हजार 783 लाभार्थी योजना में चयनित हैं।
वंचितों को लाभ पहुंचाने की कोशिश
प्रदेश में योजना के तहत 13 लाख 38 हजार 683 आवेदन लम्बित है। केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित सीलिंग सीमा 4 करोड़ 46 लाख 61 हजार 960 हैं। इसके अनुसार रिक्त स्थान के विरुद्ध वंचित पात्र लाभार्थियों को योजना में जोड़े जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में खाद्य सुरक्षा योजना की हकीकत, 20 लाख नए नाम जोडे़, न आवंटन बढ़ा, न कोई लेने आ रहा गेहूं
यह है स्थिति
14,67,554 वर्ष 2024 में हटाए गए नाम।
5,23,332 वर्ष 2025 में हटाए नाम।
19,90,886 डेढ़ साल में हटाए गए नाम।
13,38,683 आवेदन लम्बित जुड़ने के लिए।
पिछले डेढ़ साल में हटाए नाम
जिला – वर्ष 2024 – वर्ष 2025
अजमेर 44137 31378
अलवर 98254 22130
बारां 39468 7990
बाड़मेर 62776 20211
भरतपुर 54834 12620
भीलवाड़ा 58110 12284
बीकानेर 36323 22672
बूंदी 21400 10265
चूरू 48236 14363
दौसा 38202 5989
धौलपुर 28319 5054
गंगानगर 35513 21803
हनुमानगढ़ 31573 28542
जयपुर 105809 30691
जैसलमेर 14384 5259
जालोर 30889 11345
झालावाड़ 51693 14825
झुंझुनूं 39060 10702
जोधपुर 52689 26559
करौली 38513 4858
कोटा 34645 5682
नागौर 87329 33806
पाली 47087 26676
सवाईमाधोपुर 34349 6897
सीकर 51510 28452
सिरोही 21978 10864
टोंक 23006 7639
उदयपुर संभाग में यह स्थिति
जिला – वर्ष 2024 – वर्ष 2025
उदयपुर 63904 21056
राजसमंद 18598 6480
चित्तौडगढ़ 34977 16744
बांसवाड़ा 63655 19292
डूंगरपुर 36580 12938
प्रतापगढ़ 19757 7266।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में खाद्य सुरक्षा योजना पर नया अपडेट, अब आया 4G…डेढ़ मिनट में मिल रहा राशन