सर्दी का नागौर में असर : सुबह 11 बजे तक छाया रहा कोहरा, पारा @ 6.7

नागौर जिले में सर्दी ने अब अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया।

 शनिवार को नागौर सहित आस-पास के क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा।

 सर्दी बढ़ने से स्कूलों में जा रहे बच्चों को अब अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही।

 हालांकि धूप निकलने से राहत भी मिल रही। शनिवार को नागौर शहर में न्यूनतम पारा 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

लोगाें की दिनचर्या में भी बदलाव आ गया। कई हिस्सों के लोग सुबह गलन अधिक होने से घरों के बाहर देर से निकले और शाम को जल्द लौट गए।

 सुबह शहर की सड़कों पर कोहरे के बीच दिखे नजारे।

Leave a Comment