राजस्थान में NSUI ने 168 कार्यकर्ताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी, नोमान खान और महेश चौधरी बने उपाध्यक्ष; देखें पूरी लिस्ट

Rajasthan NSUI Committee List: राजस्थान में एनएसयूआई संगठन में खींचतान के बाद शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के निर्देश पर प्रभारी कन्हैया कुमार ने कार्यकारिणी घोषित की है। एनएसयूआई की जंबो लिस्ट में 168 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, 8 कार्यकर्ताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि 68 कार्यकर्ताओं प्रदेश महासचिव बनाया है। 92 को प्रदेश सचिव तो 60 कार्यकर्ताओं को सह सचिव की जिम्मेदारी मिली है।

नोमान और महेश बने उपाध्याक्ष

एनएसयूआई के मजबूत छात्र नेता नोमान खान और महेश चौधरी को राजस्थान का उपाध्यक्ष बनाया गया है। युवा नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर युवाओं में खुशी की लहर है। एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद लगातार बधाइयों का दौर जारी है। राजस्थान उपाध्याक्ष बनाए जाने के बाद नोमान खान और महेश चौधरी ने राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें : सांसद की बेटी को NSUI संगठन में बड़ा पद, RU में छात्रसंघ चुनाव हारी थीं, एनएसयूआई से बागी होकर लड़ा था

यहां देखें पूरी लिस्ट…

Leave a Comment