– राजधानी जयपुर में आज सवेरे तापमान रहा 11 डिग्री रहा
– प्रदेश में कई जगह भारी कोहरा
जयपुर। उत्तरी हवाओं के जोर से प्रदेश में अब मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में तेज सर्दी का दौर जारी है। आज सुबह गुलाबी नगर जयपुर में लोग कड़ाके की सर्दी के चलते धूजते नजर आए। वहीं हल्का कोहरा भी दिखा। शेखावाटी व पूर्वी अंचल में कड़ाके की सर्दी का दौर है। मौसम विभाग के अनुसार, मौसमी तंत्र में बदलाव से आने वाले दिनों और कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। वहीं पाला भी पड़ने की भी संभावना है।
जानकारी के अनुसार, आज सुबह राजधानी जयपुर में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। लेकिन कड़ाके की सर्दी व हवाओं के चलते लोग धूजते हुए नजर आए। वहीं प्रदेश में अगले सप्ताह से मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पूर्वी इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से मावठ होने और कई इलाकों में पाला की संभावना है। दूसरी तरफ दो जिलों में अगले दो दिन अति शीतलहर का दौर रहने की संभावना है।
दो जिलों में अतिशीतलहर
मौसम विभाग ने सीकर व चूरू जिले में अति शीतलहर का दौर सक्रिय रहने की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 10 जिलों में शीतलहर चलने व पारे में गिरावट की संभावना जताई है। अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, झुंझुनूं, करौली, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर में शीतलहर चलने की आशंका है। करौली, सवाई माधोपुर, धौलपुंर और दौसा जिले में घना कोहरा छाने की संभावना है। अगले सप्ताह के मध्य तक कोटा, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग में कहीं कहीं मावठ होने की संभावना है।
प्रदेश में घना कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार, मौसमी तंत्र में बदलाव से प्रदेश के कई जिलों में आज सवेरे घना कोहरा छाया रहा। वहीं राजधानी जयुपर में भी हल्के कोहरे की चादर दिखा। घने कोहरे के चलते दृश्यता कम रही। इस कारण वाहन चालकों को धीमी गति व हैड लाइट जलाकर अपने वाहन चलाने पड़े। घने कोहरे के चलते आज की आज सुबह देरी से हुई और लोग रजाई में ही दुबके नजर आए।