जयपुर। अजमेर रोड पर गैस टैंकर में आग से हुए हादसे के बाद एसएमएस अस्पताल में नवनिर्मित अत्याधुनिक वार्ड को घायलों के उपचार के लिए डेडिकेट कर दिया है। साथ ही कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। आग में झुलसने से अति गंभीर व्यक्तियों की पहचान एवं परिजनों की सहायता के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग से भी एक टीम नियोजित की गई है, जो आधार नंबर, थंब इंप्रेशन एवं अन्य सूचनाओं के आधार पर सहायता उपलब्ध करवा रही है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशों पर एसएमएस अस्पताल में भर्ती हो रहे घायलों के त्वरित उपचार के लिए सभी माकूल इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं।
हादसे से संबंंधित अन्य वीडियो खबरें
आग की भयावता ऐसी… गाड़ियां-फैक्ट्री-दुकानें हुई खाक, 7 लोग जिंदा जले; वीडियो में देखें आग का तांडव