राजधानी जयपुर में आज सुबह करीब 5 बजे अजमेर हाईवे पर भांकरोटा के पास केमिकल से भरे टैंकर में धमाका हो गया। हादसे में 5 लोग जिंदा जल गए और 60 से ज्यादा लोग झुलस गए। वहीं, 40 से ज्यादा गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। घटना ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। धमाके की आवाज़ 10 किलोमीटर दूर तक सुनी दी, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए।