Mandi News: गत वर्ष की तुलना में मक्का तेज, धान और सोयाबीन में मंदी, 12.82 लाख क्विंटल हुई आवक

Mandi Price: बारां मंडी में इस वर्ष मक्का की अच्छी आवक हुई। इस वर्ष उम्मीद के मुताबिक सोयाबीन की आवक कम रही। वही धान की आवक भी गत वर्ष की तुलना में कम रही है। हालांकि इन जिन्सों के भावों में कोई विशेष उछाल नहीं रहा। कई जिन्सों के भाव तो गत वर्ष से भी कम है। मंडी में जनवरी से अब तक मक्का की 12 लाख क्विंटल की आवक हुई है। इसमें सर्वाधिक नवम्बर में 6. 52 लाख क्विंटल हुई। इस वर्ष 14 लाख 65 हजार 304 क्विंटल धान की आवक हुई है। सर्वाधिक नवम्बर में 6 लाख 48 हजार 798 क्विंटल धान की आवक हुई। धान की आवक गत वर्ष की तुलना में करीब 25 फीसदी कम रही है। मंडी में सोयाबीन की इस वर्ष उम्मीद के अनुसार आवक नही रही फिर भी जनवरी माह से अब तक करीब 10 लाख 43 हजार 798 क्विंटल हुई। सर्वाधिक आवक अक्टूबर माह में 2 लाख 84 हजार 572 क्विंटल हुई।

कृषि बाजार में मक्का, धान व सोयाबीन के भावों को देखें तो मक्का के भावों में इस वर्ष 200 रुपए से लेकर 250 रुपए तक की तेजी रही। धान के भावों में 700 रुपए से 900 रुपए प्रति क्विंटल तक के भावों की मंदी देखी गई है। मंडी व्यापारी विमल बंसल ने बताया कि इस वर्ष धान में भारी मंदी का कारण एक्सपोर्ट घटने के कारण रही है। सोयाबीन के भावों ने भी इस वर्ष निराश किया है। इस वर्ष गत वर्ष की तुलना में करीब 200 रुपए से लेकर 300 रुपए प्रति क्विंटल तक की मंदी रही है। डीओसी के भाव टूटने के कारण ऐसा हुआ।

यह भी पढ़ें : भामाशाह मंडी में जिंसों की भारी आवक, दोपहर 12 से रात 11 बजे तक नहीं होगी एंट्री, इस गेट से पहुंचेंगे अनाज से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली, जानें नई व्यवस्था

Leave a Comment