कठूमर । राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए नवीन बसों का संचालन शुरू किया है। इन बसों में एक एसी डीलक्स बस भी शामिल हैं। सवाईमाधोपुर डिपो के मुख्य प्रबंधक गजानंद जांगिड़ ने बताया कि तीन धामों रणथंभौर, मेहंदीपुर बालाजी व गोवर्धन को जोड़ने के उद्देश्य से सुबह पौने नौ बजे सवाईमाधोपुर से रवाना होकर नौ बजे रणथंभौर, दस बजे मलारना डूंगर, 11 बजे गंगापुर सिटी, 11.45 बजे नादौती, 12.45 बजे टोडाभीम, 1 बजे मेहंदीपुर बालाजी, 1.45 पर महवा, 2.30 पर खेरली, 2.50 पर कठूमर, 3.15 पर नगर, 4.00 बजे डीग और साढ़े चार बजे गोवर्धन पहुंचेंगी।
वापस में अगले दिन सुबह छह बजे गोवर्धन से सुबह 7.30 बजे कठूमर होते हुए इसी रूट से दोपहर 1.15 पर सवाई माधोपुर पहुंचेगी। लोहागढ़ डिपो की भी एक नई बस सेवा शुरू हुई है, जिसका संचालन शाम छह बजे गोवर्धन से शुरू होकर डीग, नगर कठूमर, खेरली, महवा, बालाजी, सिकंदरा, दौसा, होते हुए जयपुर रात्रि को 11.45 पर पहुंचेगी।
बस संचालन से पूर्व गोवर्धन जयपुर जाने के लिए शाम चार बजे बाद कोई संचालन नहीं था और श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी। इसी बस का संचालन अगले दिन जयपुर से सुबह दस बजे शुरू होकर गोवर्धन शाम 3.45 पर पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें : रोडवेज बसों में बिना टिकट मिले तो खैर नहीं, वसूली जाएगी किराए की 10 गुना राशि