Lunar Eclipse 2025: नए साल 2025 की शुरुआत होने में कुछ ही दिन शेष बचें हैं। लोग नए साल को सेलिब्रट करने के लिए उत्सुक हैं। इसके साथ ही ज्योतिष शास्त्रों को मानने वाले चंद्र ग्रहण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 2025 का पहला चंद्र ग्रहण ज्योतिष के नजरिए से बहुत महत्व रखता है। यह साल का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 को लगेगा। खास तौर पर इसका विशेष प्रभाव तीन राशियों पर दिखेगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक माना जाता है। क्योंकि चंद्रमा का सीधा संबंध हमारे मन और भावनाओं से होता है। लेकिन नए साल का यह पहला चंद्र ग्रहण कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। इसलिए कुछ को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं कि यह ग्रहण किन राशियों पर कैसा प्रभाव डालेगा।
मकर (Capricorn)
ज्योतिष के अनुसार मकर राशि वाले जातकों के लिए चंद्र ग्रहण पर चंद्रमा का की स्थिति अशुभ मानी जाती है। इसमें उनकी सेहत खराब हो सकती है साथ ही नकारात्मक उर्जा का प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है। इससे बचाव के लिए मकर राशि के जातकों को महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना और शिव आराधना करना शुभ माना गया है।
मीन (Pisces)
मीन राशि के जातकों को लिए यह चंद्र ग्रहण उनके करियर पर असर डाल सकता है। इसके साथ ही माता-पिता की सेहत या कोई अन्य परिवारीजन को कुछ शारीरिक समस्या हो सकती है। वैवाहिक जीवन को लेकर भी कुछ अनबन हो सकती है। जरूरत से ज्यादा खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। कार्यस्थल पर विरोधी आपकी छवि को धूमिल कर सकते हैं। इसलिए इसके बचाव के लिए निर्धनों और असहायों को सफेद जीच जैसे -चीनी, चावल और दूध आदि दान करना शुभ माना गया है।
सिंह (Leo)
साल 2025 के इस पहले चंद्र ग्रहण का असर सबसे ज्यादा सिंह राशि पर दिखेगा। इस राशि के जातकों पर मानसिक तनाव और परिवारिक विवाद की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही यह सिंह राशि के लिए नई जिम्मेदारियां ला सकता है, जो आपके लिए भारी हो सकती हैं। सिंह राशि वाले जातकों को इस दिन महादेव की पूजा करना शुभ फल देगा। इस दिन ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करना लाभकारी सिद्ध होगा।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।