जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर किला मंदिर गोविंदगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें दिव्यांगजनों के अधिकारों और समस्याओं पर चर्चा हुई। पीएलवी अनिल कुमार ने बताया कि मानसिक और शारीरिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों को सामान्य नागरिकों की तरह मौलिक और संवैधानिक अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने श्रमिकों को श्रमिक कार्ड बनवाने और इसके लाभों की जानकारी दी। साथ ही, पार्षद मधु खंडेलवाल और सुमन मेघवाल ने महिलाओं को स्वरोजगार और हस्तशिल्प के जरिए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। 8 दिसंबर को जरूरतमंदों के लिए निशुल्क वस्त्र वितरण कार्यक्रम की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर पीएलवी अनिल कुमार, पार्षद सुमन मेघवाल , एवं पार्षद एवं समाजसेविका मधु खण्डेलवाल, नरेगा श्रमिक मौजूद रहें।