Kharmas Tulsi Puja: खरमास में तुलसी पूजा करना क्यों है जरूरी, जानिए महत्व

Kharmas Tulsi Puja: हिंदू धर्म में खरमास महीने का विशेष महत्व है। क्योंकि यह महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना गया है। लेकिन इस माह में शुभ और मांगलिक कार्य कारना वर्जित है। लेकिन खरमास पूजा-पाठ के लिए शुभ माना गया है। खासतौर पर इस माह में तुलसी की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। क्योंकि तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय है।

तुलसी पूजा का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी का वास होता है। इसलिए खरमास में तुलसी पूजा का महत्व बढ़ जाता है। जैसा कि मान्यता है कि खरमास भक्ति और तपस्या का समय है। जो लोग इस महीनें में तुलसी की विधिपूर्व पूजा करते हैं। उनको भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

खरमास में तुलसी पूजा की विधि

सुबह जल्दी उठकर पानी में गंगा जला डालकर से स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें।

इसके बाद तुलसी के पौधे को गंगाजल मिलाकर जल अर्पित करें और उसके बाद घी का दीपक जलाएं।

तुलसी के पौधे के पास एक आसन विछाएं और उसपर बैठकर तुलसी स्तोत्र का पाठ करें।

ॐ वासुदेवाय नमः या ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।

इसके बाद तुलसी को कुमकुम, अक्षत और पुष्प अर्पित करें।

खरमास में तुलसी पूजा के लाभ

खरमास में तुलसी पूजा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद तो मिलता ही है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है और रुके हुए सभी कार्यों को गति मिलती है।

साथ ही शारीरिक परेशानियां दूर होती हैं। क्योंकि तुलसी के पौधे में औषधीय गुण होते हैं। घर में लगे तुलसी के पौधे की खुश्बू से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

विष्णु जी का मिलता है आशीर्वाद

खरमास के महीने में तुलसी पूजा करने वाले साधक को पुण्यकारी फल की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का घर में वास होता है। साथ ही जीवन में सकारात्मकता और सुख-समृद्धि का संचार होता है।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें-कौन थे जामवंत, भगवान राम से कैसे हुई भेंट

Leave a Comment