Daily Horoscope 1 December: रविवार को 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आज का राशिफल में जानें अपना हाल
रविवार कर्क, सिंह समेत 5 राशि के लिए नया दिन गुडलक ला रहा है। इन राशियों को कारोबार में सफलता मिल सकती है और आर्थिक लाभ भी। आज का राशिफल में आप भी जानें अपना भविष्य
मेष राशिः कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। । सायंकाल यात्रा न करें।
वृषभ राशिः समय अनुकूल नहीं है। निवेश से बचें। धैर्य से कार्य संपादन में लगे रहें। रूके कार्य पूरे होंगे। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशिः रविवार को समय का सदुपयोग करें, दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मनचाही मुराद मिलेगी, सभी काम पूरे होंगे। झूठ बोल कर फंस सकते हैं।
कर्क राशिः अपनों की बातों से मन दुखी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन मिलेंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा।
सिंह राशिः दिसंबर के पहले दिन की शुरुआत व्यस्तता वाली रहेगी। देव दर्शन और निजी कार्यों में समय बीतेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे।
कन्या राशिः 1 दिसंबर को कन्या राशि वालों की आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनुबंधों की पूर्ति होगी। संबंधों का लाभ मिलेगा। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।
तुला राशिः 1 दिसंबर को कारोबार का विस्तार के योग बन रहे हैं। नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजनों का व्यवहार कमजोर रहेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।
वृश्चिक राशिः आपके पास काम बहुत रहेंगे, इसको निपटाने के लिए योजना बनाकर काम करना होगा। नया काम शुरू न करें। धैर्य से अपने काम के प्रति समर्पित रहें। मध्याह्न से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।
धनु राशिः धनु राशि वाले स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। अपनी संगत बदलें। बड़ों का आदर करें। संतान सुख संभव है। वाहन खरीदने का मन होगा।
मकर राशिः शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। लंबित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा।
कुंभ राशिः साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने का योग बन रहा है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।
मीन राशिः आपके लिए समय अनुकूल नहीं है, सतर्क रहें। कोई नया काम आरम्भ करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।