फिर गिरा पारा: न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री व अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री गिरावट

सरहदी जिले में सर्द मौसम ने दस्तक दे दी है। मौसम में घुली ठंडक के साथ सुबह का आगाज हो रहा है। स्वर्णनगरी में सुबह से आसमान में कोहरे का असर दिखाई देता है। दिन में धूप खिलने के साथ ही सर्दी का असर दूर हो जाता है। शाम को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने से वातावरण में ठिठुरन हो रही है। मौसम में बदलाव का असर स्थानीय बाशिंदों की दिनचर्या व खानपान पर देखने को मिल रहा है। रात को बाजार जल्दी बंद होने लगे हैं। सर्द हवाओं से बचने के लिए लोग अल सुबह व शाम को गर्म लिबास में भी नजर आते हैं। हालांकि मौसम का यह बदला हुआ रूप सैलानियों को काफी रास आ रहा है। ऐस मौसम में वे भ्रमण का लुत्फ उठाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मौसम का यही हाल देखने को मिल रहा है।

Leave a Comment