अनुष्ठान स्वाध्याय् मंडल की बैठक
अजमेर. एकात्म मानव दर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान के तत्वावधान में अनुष्ठान स्वधाय मंडल की ओर से शनिवार को फॉयसागर रोड पर एक व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय राष्ट्र के समुख विद्यमान चुनौतिया -प्रबुद्धज्न का दायित्व क्या है? रहा।
मुख्य वक्ता पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत ने देश के समुख प्रमुख चुनौती के संबंध में कहा किजात पांत, बेरोजगारी, शिक्षा प्रणाली, पर्यावरण का बिगडता स्वरुप, लोकतंत्र मे धनबल का बढ़ता प्रभाव विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में बाधा बन सकती है।प्रबुद्धजन हाथ पर हाथ धर कर सिर्फ सरकारों के भरोसे नहीं बैठ सकते। समाज को जागरूक होकर प्रबुद्ध जन को निरंतर आपसी चर्चा करते रहना जरुरी है। संस्था के संयोजक आनन्द सिंह ने स्वाध्याय मंडल का महत्व बताया। संयोजक पूरण शर्मा ने गतिविधियों की जानकारी दी। संरक्षक ज्ञान सारस्वत ने आभार जताया। संचालन सह संयोजक सुभाष दत्त शर्मा ने किया। इस अवसर पर मुकेश रावत,प्रकाश डेटवाल, राजू मली, भेरूलाल अजमेरा, नरेश कुमावत, फूल चंद नोगिया,शीतल सिंह,मुकेश शर्मा, गोतम चंद,सागर, राजोरिया, हेमराज,रोहित देवडा, मनोज कुमार सेन,विमल शर्मा,धर्मेंद्र सोनी आदि ने विचार रखे।