ट्रैफिक में फंसे दिव्यांग की यातायात पुलिसकर्मी ने की मदद, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

जयपुर। टोंक रोड गट्टे की पुलिया के पास मंगलवार को यातायात में फंसे दिव्यांग को सड़क पार करने में यातायात पुलिसकर्मी राकेश ने मदद की। इस दौरान किसी ने मोबाइल में रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी।

कुछ ही समय में यह वीडियो वायरल हो गया। लोगों ने राकेश कुमार के काम की सराहना की। वीडियो पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों तक भी पहुंचा।

पुलिस अधिकारियों ने राकेश कुमार द्वारा मानवीय कर्तव्य को निभाने के लिए अच्छा उदाहरण पेश करने पर सराहना की।

Human face of Jaipur Traffic Police, kudos to the policeman for his compassion and commitment. pic.twitter.com/j21SWOJBqV

— Dinesh MN IPS (@DineshMNIPS1) November 26, 2024

Leave a Comment