राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में महिला प्रकोष्ठ एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में राज्य महिला नीति 2021 की अनुपालना में चल रहे साप्ताहिक आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के चतुर्थ दिवस के इन्डोर सत्र में प्रशिक्षक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त आशा सुमन ने बाल अधिकार एवं पोक्सो एक्ट विषय पर छात्राओं से विस्तृत चर्चा की एवं जानकारी दी।
उन्होंने बाल अधिकारों में जीवन जीने के अधिकार, शिक्षा का अधिकार, शोषण के विरूद्ध अधिकार पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि बाल अधिकार भ्रूण को माँ के गर्भ में आने के साथ ही शुरू हो जाते हैं, इसलिए कन्या भ्रूण हत्या को अपराध घोषित किया गया है।
उन्होंने भारतीय संविधान में बच्चों के संरक्षण के कानूनी तरीके एवं तंत्र के बारे में छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी। आउटडोर सत्र के अन्तर्गत आशा सुमन ने छात्राओं को हँड मूवमेंट, परिस्थितिजन्य बचाव तकनीक, पंच प्रहार के बारे में जानकारी देते हुए प्रशिक्षित किया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. रजनी मीना, रचना जैन, डॉ. मीनाक्षी मीना आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:
पांडुपोल में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, अतिक्रमण से मिलेगी मुक्ति