राजनीति में गहमागहमी और गंभीरता के बीच भी खुशी के पलों का जश्न मनाना नेताओं को रिलेक्स देता है। ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब प्रदेश के वन मंत्री संजय शर्मा खुद को नाचने से रोक नहीं पाए। यह मौका था एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सीताराम किराड़ के पारिवारिक कार्यक्रम का, जहां वन मंत्री संजय शर्मा ने पारिवारिक माहौल और भाजपा की हालिया जीत का उत्साह अपने ठुमकों के जरिए व्यक्त किया। मंच पर गाने की धुन सुनते ही मंत्री जी अपने जोश को रोक नहीं सके और मस्ती में झूमते नजर आए।
यह भी पढ़ें:
पांडुपोल में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, अतिक्रमण से मिलेगी मुक्ति