झूलेलाल सामूहिक कन्यादान समारोह 8 दिसम्बर को

भामाशाह के सहयोग से 10 जोड़ें बंधेंगे परिणय सूत्र में 

– सिन्ध रीति रिवाज से होंगे विवाह

अजमेर.स्वामी हिरदाराम जी के प्रेरणा से ताराचंद हुंदलदास खानचंदानी सेवा संस्था, श्री अमरापुर सेवा घर, सिंधी समाज महासमिति और सांई बाबा मंदिर, अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में अप्रवासी भारतीय सुरेश रामनानी एवं अजमेर वासी रामचन्द गुलाबानी, महेश तेजवानी व अन्य भामाशाहों के सहयोग से झूलेलाल सामूहिक कन्यादान समारोह का आयोजन 8 दिसम्बर को किया जाएगा।समारोह संयोजक कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि कार्यक्रम सांई बाबा मंदिर में होगा। 10 युवक-युवती विवाह सूत्र में बंधेंगे। सुबह 10.30 बजे दूल्हों के डिख कार्यक्रम साई बाबा मंदिर के सामुदायिक हॉल में होगा। बारात की निकासी सुबह 11.30 बजे बैंड- बाजा-शहनाई-ढोल के साथ होगी, जो गूजर वाड़ा, अजय नगर के मुख्य बाजार से 2 किलोमीटर घूम कर वापस साई बाबा मंदिर पहुंचेगी। बारात स्वागत दोपहर 1 बजे मंदिर में कन्या पक्ष की ओर से होगा। मंत्रोच्चार के साथ 1.45 से फेरे व आशीर्वाद समारोह अपरान्ह 4.30 मंदिर स्थित गार्डन में संत महात्माओं, भामाशाहों और परिवार जन के साथ होगा। विदाई समारोह 5.30 बजे होगा। सस्था के पास अब भी कोई एक जोड़ा का विकल्प है। सगाई हो चुकी है उसका भी विवाह संस्कार किया जा सकेगा।

देशभर के 10 युवक-युवती बंधेंगे विवाह सूत्र में

समारोह सहसंयोजक हरी चन्दनानी ने बताया कि अजमेर, खैरथल (अलवर), नसीराबाद, बालोतरा (बाड़मेर), बाड़मेर, जयपुर, केकड़ी (अजमेर), झालावाड़ सुमेरपुर, फालना (पाली), व नई दिल्ली के जोडें विवाह सूत्र में बंधेगे। सांई बाबा मंदिर, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम व राजश्री पैलेस में ठहरेंगे। आधुनिक तकनीक व वॉकी टॉकी के साथ वीडियो ग्राफी होगी। दो बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। भोजन व्यवस्था दादा रामचंद्र गुलाबानी के परिवार करेगा। 35 संस्थाओं के 200 से अधिक पदाधिकारी व सदस्यों का सहयोग रहेगा।

सहयोगी भामाशाह

सुरेश रामनानी (यू.एस.ए), महेश तेजवानी, रामचन्द्र गुलाबानी, दिलीप व श्रीधर चंदनानी, सिन्धी लेडिज क्लब, किशनानी परिवार, सुरेश के. लाल (जापान), शंकर बदलानी, कु. जागृति तेजवानी, प्रवीण लूला (यू.एस.ए), कमलेश तेजवानी, राजू तुल्सयानी, भगवान गुलाबानी, कुतनू अफ्रीका, गिरधारी निहलानी, नारायणदास थदानी, कु. किरण मोतियानी, चन्दर कुमार नौतानी, जगदीश टोपानी, ललित लौगानी, दिलीप भूरानी, रमेश गुलाबानी (दुबई), मनीश, कर्मा एस. लाल (जापान), मंजू लूला (यू.एस.ए), पारवानी परिवार हरीश-रेनू पारवानी, झूलेलाल मंदिर मदार, सिंधी सोशल वेलफेयर सोसायटी, नाका मदार, नत्थू भाई हरपलानी, गोवर्धन दास मोतियानी, जयकिशन हरवानी, मोहनदास मुलानी, प्रदीप बदलानी, शिवकुमार भागचन्दानी, दीपक लख्वानी, राजकुमार मंघनानी, कनिष्का बदलानी, भारती बदलानी, ओम प्रकाश हीरानन्दानी, रेणू बदलानी, नरेश बदलानी, ओम लालचन्दानी, नरेन्द्र मीरचन्दानी, दीपक साधवानी रहेंगे। सिंधी लेडीज क्लब प्रत्येक जोड़े को 17-17 आइटम उपहार के रूप में देगी। चांदी, सुख-सुविधा, वस्त्र, गृहस्थ व पूजन सामग्री के साथ समाज दे रहा है 61 उपहार देंगे। इस मौके पर अमोलक खानचन्दानी, महेश तेजवानी, रामचन्द्र गुलाबानी, शंकर बदलनी, दिशा प्रकाश किशनानी, गिरधर तेजवानी, ओम प्रकाश हीरानंदानी, कुसुम आर्य, प्रेम केवलरमानी, सुनील खानचंदानी उपस्थित रहे।

Leave a Comment