जयपुर. चांदपोल बाजार स्थित रामचंद्रजी मंदिर में चल रहे 8 दिवसीय राम-जानकी विवाह उत्सव के आखिरी दिन मंदिर प्रांगण में पारंपरिक रस्में निभाई गई। श्री राम-जानकी विवाह उत्सव के तहत अवध में पेसारा उत्सव मनाया गया। दूल्हा दुल्हन सिया राम जी के अयोध्या आगमन की खुशी में मंदिर में फूल बंगला सजाया गया। कुंज और गुलाब की सजावट की गई। इसके बाद कंकण खुलाई देवी देवता ढोकना, मुंह दिखाई , 56 भोग आदि मनोरथ साकार किए गए। इसके बाद दुल्हा दुलहन रथ में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले।
इस दौरान मंदिर भक्त समाज की ओर से थोड़ा धीमा चालो बनड़ी लाज करे छै… आज अवध में बजत बधाई…बधाई के पद गाए गए।
प्रसाद वितरिण के साथ उत्सव का समापन हुआ।