Jhunjhunu By Election 2024 Result: राजस्थान में सात सीटों पर हुए मतदान के बाद आज वोटों की गिनती जारी है। पोस्टल बैलट के बाद झुंझुनूं में ईवीएम गिनती चल रही है। यहां ईवीएम के लिए 12 टेबल लगाई गई है। हर राउंड में 12 बूथ की ईवीएम के मतों की गिनती होगी। 22 राउंड में विधानसभा के सभी 263 बूथों के मतों की गिनती होगी। माना जा रहा है कि 12 बजे के करीब तस्वीर साफ हो जाएगी। अभी तक के रूझानों के मुताबिक राजेन्द्र गुढ़ा आगे चल रहे हैं, वहीं बीजेपी के राजेन्द्र भांबू दूसरे स्थान पर हैं। ऐसे में यहां ओला परिवार का गढ़ ढ़हता हुआ नजर आ रहा है, क्योंकि कांग्रेस के अमित ओला तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।
बता दें यह सीट सांसद बृजेन्द्र ओला के जीतने के बाद यह सीट खाली हुई थी, यहा त्रिकोणीय मुकाबला है। इस सीट पर विधानसभा उपुचनाव में कुल 11 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है, जिनकी हार-जीत का फैसला आज हो जाएगा।