कांग्रेस के आर्यन जुबेर 3500 वोट से आगे चल रहे हैं। कुल 284 मतदान केंद्रों की मतगणना 22 राउंड में पूरी होगी। 13 नवंबर को रामगढ़ में 75.29 प्रतिशत मतदान हुआ था। रामगढ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2 लाख 74 हजार 445 मतदाताओं में से कुल 2 लाख 6 हजार 633 मतदाता ने वोट दिया है। इसमें 1 लाख 8 हजार 27 पुरुष और 98 हजार 606 महिला मतदाता शामिल हैं।
इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। मतगणना परिसर के अन्दर अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को रोकने के लिए त्रि-स्तरीय घेराबंदी की गई है। सुरक्षा घेरे का पहला स्तर मतगणना परिसर के चारों ओर 100 मीटर की परिधि से शुरू है। कोई भी अनधिकृत व्यक्ति अथवा फोटोयुक्त जारी किए गए आईडी कार्ड के बिना किसी भी व्यक्ति को सुरक्षा घेरे के प्रथम स्तर से गुजरने की अनुमति नहीं दी है।