Ramgarh Assembly by-election result: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय में वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। भाजपा के उम्मीदवार सुखवंत सिंह ने इस चुनाव में जीत दर्ज की है। उनकी इस जीत ने पार्टी समर्थकों में जबरदस्त उत्साह भर दिया है।
बीजेपी के सुखवंत सिंह और कांग्रेस के प्रत्याशी आर्यन जुबेर के बीच कड़ी टक्कर हुई। कांग्रेस को इस परिणाम से निराशा हाथ लगी है। चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्र में दोनों पार्टियों ने पूरी ताकत झोंकी थी, लेकिन सुखवंत सिंह की रणनीति और क्षेत्रीय समर्थन ने उन्हें बढ़त दिलाई। जीत के बाद भाजपा समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और मिठाइयां बांटी।