ऐतिहासिक सूरजपोल दरवाजे के परिसर में केडीए, हाड़ौती हैरिटेज वॉक्स, हाड़ौती पर्यटन विकास समिति एवं स्पिक मैके की ओर से आयोजित म्यूजिक इन हैरिटेज पार्क शृंखला की पहली प्रस्तुति शनिवार को प्रसिद्ध सरोद वादक ट्रॉयली दत्ता ने दी। परकोटे के मध्य शहर को कभी सुरक्षित रखने वाले सूरजपोल दोनों खूबसूरत दरवाजों के मध्य पहली बार संगीत के सुर गूंजे। ट्रॉयली ने राग देस में अलाप से शुरुआत कर विलंबित तीन ताल व द्रुत ताल में झाला प्रस्तुत किया। इसके साथ ही सुधि श्रोता सुर, लय व ताल की जुगलबंदी में बंधते चले गए। तबले पर दत्ता के साथ कोटा के दीपक सिंह ने संगत की।
कोटा में म्यूजिक इन हैरिटेज पार्क शृंखला के तहत सूरजपोल दरवाजे पर सरोद की प्रस्तुति देती कलाकार व मौजूद संगीम प्रेमी।
कोटा में सूरजपोल दरवाजे पर सरोद की प्रस्तुति सुनते संगीम प्रेमी।
कोटा में म्यूजिक इन हैरिटेज पार्क शृंखला के तहत सूरजपोल दरवाजे पर सरोद की प्रस्तुति देती कलाकार।
कोटा में म्यूजिक इन हैरिटेज पार्क शृंखला के तहत सूरजपोल दरवाजे पर सरोद की प्रस्तुति देती कलाकार।