48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, दहशत में व्यापारी

रामदेवरा गांव के मुख्य बाजार में सोने चांदी के गहनों के व्यापारी के साथ गत बुधवार रात्रि को हुई 50 लाख के गहनों की लूट के मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। शुक्रवार देर शाम तक फरार युवक का कोई पता नहीं चल पाया। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि को रामदेवरा के सोने चांदी गहनों के व्यापारी पवन सोनी को विश्वास में लेते हुए उसका वाहन और उसमे रखा 50 लाख के गहनों से भरा बैग उसके घर के आगे से लेकर फरार हुए युवक मंगेश कुमावत उर्फ मैक्स पुत्र रामचंद्र कुमावत निवासी रामदेवरा घटना के दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ नही लगा है।

रामदेवरा में लूट की पहली बड़ी घटना

रामदेवरा गांव के बाजार में विभिन्न व्यापार करने वाले व्यापारियों में बुधवार की रात 50 लाख के गहनों की लूट की घटना पहली बड़ी वारदात हैं। घटना को लेकर स्थानीय व्यापारियों में भी भारी रोष है, वहीं वे दहशत में भी दिखाई दे रहे हैं। इस बीच पुलिस की ओर से आस-पास के क्षेत्र में जांच शुरू की गई।

Leave a Comment