ये है राजस्थान की चमत्कारी ‘बुलेट’, लोग करते हैं पूजा
पाली जिले के चोटिला गांव में एक ऐसा मंदिर है, जहां पर बुलेट की पूजा की जाती है।
जहां हर दिन लोग सुरक्षित यात्रा के लिए प्रार्थना करते दिखाई देते हैं। यहां पर ओम बन्ना की 350 सीसी रॉयल एनफील्ड बुलेट है।
जब ओम सिंह राठौड़ (ओमबन्ना) अपने गांव चोटिला आ रहे थे, तभी उनकी बाइक एक पेड़ से टकरा गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस उनकी बाइक को थाने ले गई, लेकिन अगली सुबह चौंकाने वाली निकली। पुलिस को उनकी गाड़ी थाना में नहीं मिलकर हादसे वाली जगह पर मिली।
गांव के लोगों ने फैसला लिया और बाइक को घटना वाले स्थान पर रख दिया। इस स्थान को दैविक स्थान मानकर लोग पूजा-अराधना करने लगे।
ओमबन्ना देवळ पर ओमबन्ना की 36वीं पुण्यतिथि शनिवार को ओमबन्ना देवळ पर मनाई जाएगी। इससे पूर्व शुक्रवार को भजन संध्या होगी।