नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि एक महिला ने महिला पुलिस थाना जैसलमेर में रिपोर्ट पेश की थी कि उसके पति काम पर गए हुए थे। शाम करीब 7 बजे मनोहरराम पुत्र सजनराम भील ने उसके घर में आकर उसकी नाबालिग जेठूति के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। गठित पुलिस टीम ने आरोपी मनोहरराम पुत्र सज्जनराम भील निवासी दरबारी का गांव को गिरफतार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है। पुलिस टीम में महिला थानाधिकारी डॉ. गीता विश्नोई, कांस्टेबल करनाराम, शिवपालसिंह, इन्द्रा, गैरों मकानि व परमेश्वरी शामिल थे।