Winter Food: ठंड के मौसम में खाने के टेबल पर लगाए सरसों के साग और मक्के के रोटी का तड़का, जानें बनाने के आसान रेसिपी

Winter Food: ठंड का मौसम आते ही खाने की टेबल पर देसी फ्लेवर का आनंद लेना हर कोई चाहता है। सर्दियों में खाने के अलग-अलग फ्लेवर की तलाश शुरू हो जाती है। जब बात सर्दियों के खास पकवानों की हो तो सरसों का साग और मक्के की रोटी का जिक्र सबसे पहले आता है। यह न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। अगर आप भी अपने परिवार के साथ इस पारंपरिक डिश का मजा लेना चाहते हैं तो इसे बनाना बेहद आसान है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी और साथ ही इसके पीछे छुपे स्वाद और सेहत का राज।

सरसों का साग- सर्दियों का हीरो (Sarso Ke Saag Ki Recipe)

सरसों का साग एक ऐसा पकवान है, जो सिर्फ जुबान तक सीमित नहीं है। यह देश के हर कोनें में पसंद किया जाने वाला पकवान है। इसे बनाने में भले ही थोड़ा वक्त लगे, लेकिन इसका स्वाद और पौष्टिकता सब कुछ भूलने पर मजबूर कर देती है। सरसों के पत्तों के अलावा इसमें पालक और बथुआ जैसे हरे पत्तेदार साग का भी इस्तेमाल किया जाता है। ये सभी मिलकर इसे न सिर्फ स्वादिष्ट बनाते हैं, बल्कि विटामिन्स, फाइबर और आयरन से भरपूर करते हैं।

सरसों साग के लिए सामग्री

सरसों के पत्ते

पालक

बथुआ

लहसुन

अदरक

हरी मिर्च

देसी घी

नमक

सरसों का साग बनाने की विधि

सरसों का साग बनाने के लिए सबसे पहले सरसों, पालक और बथुआ के पत्तों को साफ पानी में अच्छी तरह धो लें और बारीक काट लें। फिर इन्हें कुकर में थोड़ा पानी डालकर 3-4 सीटी लगाकर पकाएं। जब यह ठंडा हो जाए तो इन पत्तों को मिक्सी में हल्का दरदरा पीस लें। अब एक कढ़ाई में देसी घी गरम करें। इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें। इसके बाद पिसा हुआ साग इसमें डालें और धीमी आंच पर चलाते हुए पकाएं। साग को धीमी आंच पर करीब 5-10 मिनट तक पकाएं, ताकि इसका स्वाद निखर आए और अंत में परिवार के साथ अपने डाइनिंग टेबल पर इस स्वाद का लुप्त उठायें।

सरसों साग की सहेली- मक्के की रोटी (Makki Ki Roti Recipe)

मक्के की रोटी सरसों के साग के बिना अधूरी है। इसका नरम और कुरकुरा स्वाद साग के साथ एकदम परफेक्ट कॉम्बिनेशन बनाता है। इसे बनाना भी उतना ही आसान है।

मक्के रोटी के लिए सामग्री

मक्के का आटा

गुनगुना पानी

नमक

मक्के की रोटी बनाने की विधि

मक्के की रोटी के लिए मक्के का आटा लें और उसमें गुनगुना पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें। आटे को थोड़ा ढककर रख दें ताकि वह सेट हो जाए। अब आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और इन्हें हल्के हाथ से बेल लें। तवे को मध्यम आंच पर गरम करें और रोटी को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें। ऊपर से देसी घी लगाएं और रोटियों को गरमागरम साग के साथ परोसें।

सेहत के लिए फायदेमंद

सरसों का साग और मक्के की रोटी में स्वाद के साथ सेहत भी छुपी है। सरसों के साग में आयरन, कैल्शियम और फाइबर होते हैं। जो शरीर को मजबूत बनाते हैं। वहीं मक्के की रोटी ग्लूटेन-फ्री होती है, जो पाचन के लिए अच्छी होती है। यह डिश सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखती है और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है।

यह भी पढ़ें- सिंघाड़े का आचार नहीं खाए हैं तो, घर पर आसानी से ऐसे बनाएं, ये है Singhara Achar Recipe

Leave a Comment