मॉडलिंग के क्षेत्र में रुचि दिखा रही दौसा की युवतियां

दौसा. शहर में भी अब युवतियां व महिलाएं मॉडलिंग के क्षेत्र आगे आ रही हैं। लेडीज क्लब में अनंता मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन आयोजित हुआ। इसमें जिले की युवतियों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। क्लब की चेयरपर्सन सारिका शर्मा ने बताया कि लड़कियों एवं महिलाओं का ऑडिशन लेने के लिए निर्णायक मंडल के रूप में जयपुर से मिस इंडिया ग्लैम की फर्स्ट रनरअप ऐश्वर्या साद, सेकंड रनरअप पायल दरयानी एवं अंकिता राठौर जयपुर ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि ऑडिशन के दौरान 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की लड़कियों एवं महिलाओं ने भाग लिया।

Leave a Comment