RPSC News : राजस्थान में नई सब इंस्पेक्टर-प्लाटून कमांडर भर्ती कब निकलेगी, RPSC और लाखों युवाओं को है इंतजार

RPSC Big News : राजस्थान लोक सेवा आयोग को तीन साल में नई सब इंस्पेक्टर-प्लाटून कमांडर भर्ती अभ्यर्थना नहीं मिल पाई है। राज्य के लाखों युवाओं को नई भर्ती का इंतजार है। 2021 की भर्ती पेपर लीक और फर्जीवाड़े के चलते विवादों और सुर्खियों में हैं। इसके चलते सरकार, कार्मिक और गृह विभाग सहित पुलिस मुख्यालय नई भर्ती को लेकर फैसला नहीं कर पाए हैं। 1949 में गठित राजस्थान लोक सेवा आयोग ही पुलिस में सब इंस्पेक्टर-प्लाटून कमांडरों की भर्ती परीक्षा कराता है। यह सिलसिला 2021 की भर्ती परीक्षा तक जारी रहा है। इसके तहत आयोग ने पुलिस में 859 की भर्ती परीक्षा कराई थी।

तीन साल से नहीं नई भर्ती

2021 में पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 2100 पदों में से 1200 पद रिक्त थे। इसकी एवज में कार्मिक-गृह विभाग ने 859 एसआई-प्लाटून कमांडर की भर्ती आयोग को भेजी थी। इससे पहले 2016 में 511 उप निरीक्षकों की अभ्यर्थना भेजी गई थी। लेकिन 2021 के बाद तीन साल में आयोग को कार्मिक और गृह विभाग से सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर की नई भर्ती नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें : E-Mandi Facility : नया बदलाव, अब राजस्थान में किसान घर बैठे मंडी में बेच सकेंगे अनाज

सेवानिवृत्तियों और पदोन्नति के चलते सब इंस्पेक्टर के पद रिक्त

पुलिस में सेवानिवृत्तियों और पदोन्नति के चलते सब इंस्पेक्टर के पद रिक्त हैं। यह करीब 1200 से भी ज्यादा हैं। लेकिन 2021 की उप महानिरीक्षक भर्ती के पेपर लीक कांड, डमी अभ्यर्थियों के परीक्षा में बैठने का मामला विवादों में है। बीते दस महीने में एसओजी ने आयोग के पूर्व सदस्य रामूराम राइका और उसके पुत्र-पुत्री सहित 60 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। निलंबित सदस्य बाबूलाल कटारा पेपर लीक का मास्टर माइंड था, जो वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2021 के पेपर लीक मामले में भी शामिल रहा है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, अजमेर के 45 साल पुराने होटल ख़ादिम का बदला नाम

बेरोजगारों को इंतजार

राज्य के लाखों को बेरोजगारों को सब इंस्पेक्टर-प्लाटून कमांडर भर्ती का इंतजार है। फिर भी सरकार, कार्मिक और गृह विभाग सहित पुलिस मुख्यालय नई भर्ती को लेकर फैसला नहीं कर पाए हैं। पेपर लीक और उसके बाद हुई गिरफ्तारियों के चलते आरपीएससी सवालों के घेरे में है।

यह भी पढ़ें : Weather Update : अजमेर में सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड, विजिबिलिटी हुई बेहद कम, जानें आज कैसे होगा मौसम

वर्ष 2016 की भर्ती में हुई थी देरी

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2016 को पुलिस उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। इसमें उपनिरीक्षक (एपी) के 147, उपनिरीक्षक (आई.बी.) के 65 और प्लाटून कमांडर (आरएसी) के 114 और उप निरीक्षक एमबीसी के 4 पद (कुल 330) शामिल थे। आयोग ने 511 पदों के लिए 7 अक्टूबर 2018 को परीक्षा कराई। इसके बाद 8 जुलाई से 27 अगस्त 2020 तक साक्षात्कार कराए गए थे।

यह भी पढ़ें : Ajmer News : अजमेर-उत्तर में होंगे 7.65 करोड़ की लागत से विकास कार्य, सड़क-नाली का होगा निर्माण

Leave a Comment