Shani Margi Career: शनि की सीधी चाल इन 7 राशियों का चमकाएगी करियर, 130 दिन खूब मिलेगी सफलता, पद-प्रतिष्ठा

Shani Margi Career 2024: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय का देवता और कर्मफलदाता माना जाता है। कहा जाता है कि यदि जातक अच्छे कर्म करता है, तो शनिदेव शुभ फल देते हैं। वहीं बुरे कर्म करने पर दंड भी देते हैं।

साथ ही जो जितनी मेहनत करता है, उसे उसी अनुपात में अच्छा फल मिलता है यानी उसे उसी अनुपात में सफलता, पद प्रतिष्ठा मिलती है। शनिदेव 15 नवंबर को कुंभ राशि में ही मार्गी हुए हैं, जबकि 29 मार्च 2025 को शनि राशि परिवर्तन कर मीन राशि में पहुंचेंगे, तब तक शनि कुंभ राशि में चलते हुए 7 राशियों की किस्मत चमकाएंगे। ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास से जानिए आने वाले करीब 130 दिन लोगों के करियर पर शनि क्या असर डालेंगे।

मेष राशि

मार्गी शनिदेव मेष राशि पर अच्छा प्रभाव डालेंगे। आय के साधन में वृद्धि होगी और सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि पर मार्गी शनिदेव का प्रभाव मिला-जुला रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति होती रहेगी। शनि देव का मार्गी होना कुल मिलाकर आपके लिए अनुकूल रहेगा।

ये भी पढ़ेंः

Shasha Rajyog: शनि ने कुंभ राशि में बनाया शश राजयोग, जाते-जाते 3 राशियों को कर देंगे मालामाल

मिथुन राशि

मार्गी शनि देव का प्रभाव बेहतरीन रहेगा। कार्यों में सफलता अच्छी मिलेगी। अपने पराक्रम के बल पर विषम हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। धर्म और आध्यात्म के प्रति रूझान बढ़ेगा।

सिंह राशि

मार्गी शनि देव का प्रभाव मिला-जुला रहेगा। वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा लेकिन कार्यक्षेत्र की दृष्टि से समय बेहतर रहेगा। किसी भी तरह के साझा व्यापार करने से परहेज करें।

तुला राशि

शनि देव का मार्गी होना आपके लिए हर तरह के काम में सफलता दिलाएगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय और भी बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी।

Astrology: ज्योतिष संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

धनु राशि

कार्य-व्यापार की दृष्टि से माह बेहतरीन रहेगा। राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शनि देव का मार्गी होना बेहतरीन रहेगा। धर्म और आध्यात्म के प्रति रूचि बढ़ेगी। तीर्थ-यात्रा का भी योग बनेगा।

कुंभ राशि

आपके लिए शनि का मार्गी होना अच्छा रहेगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी राशि में गोचर करते हुए शनि देव का मार्गी होना स्वयं आपके लिए बेहतरीन सफलता कारक रहेगा।

Leave a Comment