बहरोड़ रीको फेज दो स्थित ओरिप्लास्ट कंपनी में आग लग गई। प्लास्टिक पाइप बनाने वाली कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि इसे दूर तक देखा जा सकता है। साथ ही, आग से उठ रहे घने धुएं ने इलाके को और अधिक भयावह बना दिया।
फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई हैं। आग पर काबू पाने के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन भी सक्रिय है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
आग की तीव्रता और आसपास की कंपनियों के नजदीक होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से सभी कंपनियों को अलर्ट कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्ट्री में रखे प्लास्टिक उत्पादों के कारण आग तेजी से फैल रही है। राहत कार्यों में कोई भी कमी न हो, इसके लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है। प्रशासन ने आसपास के इलाके को खाली करा लिया है ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।