अलवर और भिवाड़ी में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। सोमवार को अलवर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 225 पर पहुँच गया है, जबकि भिवाड़ी का AQI दोपहर में 442 के खतरनाक स्तर पर दर्ज किया गया है। इन क्षेत्रों में बढ़ते स्मॉग के कारण अलवर शहर दिन भर धुंध की चादर में लिपटा नज़र आ रहा है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
बचने के लिए करें ये उपाय
मास्क का उपयोग: प्रदूषण स्तर अधिक होने पर एन-95 या एन-99 मास्क पहनें।
घर के अंदर रहें: सुबह और शाम के समय बाहर जाने से बचें, जब प्रदूषण स्तर उच्च होता है।
पौधों का उपयोग: घर में एयर प्यूरीफाइंग पौधे जैसे मनी प्लांट, एलोवेरा लगाएं।
वाहन का कम उपयोग: सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और कारपूलिंग को अपनाएं।
सफाई पर ध्यान दें: अपने घर और आसपास धूल-धुएं से बचाव करें।
एयर प्यूरीफायर: घर के अंदर वायु की गुणवत्ता सुधारने के लिए एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें।
वायु प्रदूषण एक बड़ी समस्या है, लेकिन जागरूकता और सतर्कता से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। सरकार और नागरिकों को मिलकर इस समस्या के समाधान के लिए कदम उठाने चाहिए।