भीलवाड़ा में पुलिस पर फायरिंग के आरोपी अस्पताल से गिरफ्तार

भीलवाड़ा। दंपती पर हमला व फायरिंग के फरार आरोपियों की रविवार रात शहर के निकट मंगरोप-हरणी महादेव मंदिर रोड पर पुलिस से मुठभेड़ हो गई। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने गोलियां चलाई। मुठभेड़ में दो आरोपियों को गोली लगी। उनको महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों आरोपियों को सोमवार अस्पताल से छुट्टी मिलते ही गिरफ्तार कर ​लिया।

कोतवाली थाना क्षेत्र के नीलकंठ कॉलोनी में 6 नवंबर को कांंग्रेस नेता पुष्पा सुराणा व विद्यासागर सुराणा के घर में जमीन विवाद को लेकर कमलेश खाती व राहुल सेन आदि ने फायरिंग व हमला किया। बारह दिन से आरोपी फरार चल रहे थे। घटना को लेकर कोतवाली पुलिस मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर रविवार रात अपराधियों को पकड़ने गई। वहां आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी फायर किया। आरोपी कमलेश व राहुल के पैर में गोली लगी। दोनों को एमजीएच लाया गया। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों के बारे में पता कर रही थी।

कमलेश शातिर अपराधी

शहर के निकट हरणी महादेव मंदिर-मंगरोप रोड पर रविवार रात हुई फायरिंग ने सनसनी फैला दी। आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से पुलिस पर फायरिंग की। गनीमत रही कि पुलिस जाप्ते ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखा था। गोली लगने से घायल कमलेश उर्फ अमन पुत्र सत्यनारायण सुथार शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ शहर के विभिन्न पुलिस थानों में आठ मामले दर्ज है। घायल कमलेश और राहुल दम्पती पर फायरिंग की घटना में लिप्त थे।

दोनों आरोपियों के अस्पताल में भर्ती होने से एमजीएच की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहां अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव व एएसपी पारस जैन अस्पताल पहुंचे और पुलिसकर्मियों से घटना की जानकारी ली। एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने देर रात घटनास्थल का भी जायजा लिया।

हाथ नहीं आ रहे थे, विशेष टीम गठित की

गत 6 नवम्बर को कोतवाली थाना क्षेत्र के नीलकंठ कॉलोनी में रहने वाले विद्यासागर सुराणा के घर में जमीन के विवाद को लेकर कमलेश सुथार व राहुल सेन समेत कुछ लोग घुस गए। वहां उन्होंने घर में फायरिंग सुराणा व उनकी पत्नी कांग्रेस नेता पुष्पा सुरणा को धमकाया। उनके बेटे ने आरोपियों का पीछा किया तो उसे कार से कुचलने की कोशिश की। घटना से इलाके में दहशत की िस्थति हो गई थी। इस सम्बंध में आरोपियों के िखिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया था। घटना में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक यादव ने विशेष पुलिस टीम गठित की थी।

मंगरोप रोड पर मिले, ललकारा तो फायरिंग की

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि टीम को रविवार रात हरणी महादेव मंदिर से मंगरोप रोड की तरफ मामले में शामिल आरोपियों के होने की सूचना मिली। अपराधियों को पकड़ने के लिए टीम मौके पर पहुंची। यहां वांछित अपराधी कमलेश सुधार व राहुल सेन को पुलिस ने घेरा व सरेंडर के लिए ललकारा। पकड़े जाने के डर से दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

आत्मरक्षा में जवाबी फायर

पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायर किए। इससे भाग रहे आरोपी कमलेश व राहुल के पैरों में गोली लगी और जख्मी हो गए। दोनों को बाद में दबोच लिया गया। उनको अस्पताल भर्ती कराया। दोनों की हालत ठीक है। सुराणा के घर फायरिंग घटना में लिप्त शेष अभियुक्तों की भी तलाश की जा रही है। एफएसएल व एमओबी टीम ने भी मौका मुआयना किया।

Leave a Comment