जयपुर के दरवाजे शहर की शान और पहचान हैं।
अजमेरी गेट- यह दरवाजा अजमेर की तरफ खुलता है और दक्षिण की ओर जाने वालों के लिए मुख्य रास्ता था।
सांगानेरी गेट- यह सांगानेर की ओर ले जाता है, जो अपने ब्लॉक प्रिंटिंग और हस्तशिल्प के लिए मशहूर है।
चांदपोल गेट- पश्चिम दिशा में बने इस दरवाजे से चांदपोल बाजार का रास्ता है, जो आज भी बेहद व्यस्त बाजार है।
घाट गेट- यह दरवाजा शहर के पूर्वी हिस्से से बाहर निकलने के लिए इस्तेमाल होता था।
सूरजपोल गेट- इसका नाम सूरज की दिशा यानी पूर्व में खुलने की वजह से रखा गया।
त्रिपोलिया गेट- ये शाही परिवार का खास दरवाजा था, जिसे आम जनता इस्तेमाल नहीं कर सकती थी।