अलवर का AQI 225 पर पहुंचा, स्मॉग के कारण शहर धुंध की चादर में लिपटा 

अलवर और भिवाड़ी में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। सोमवार को अलवर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 225 पर पहुँच गया है, जबकि भिवाड़ी का AQI दोपहर में 442 के खतरनाक स्तर पर दर्ज किया गया है। इन क्षेत्रों में बढ़ते स्मॉग के कारण अलवर शहर दिन भर धुंध की चादर में लिपटा नज़र आ रहा है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर

वायु प्रदूषण को मापने के लिए एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का उपयोग किया जाता है। यह छह स्तरों में विभाजित होता है:
शुद्ध (0-50): सुरक्षित और स्वास्थ्य के लिए कोई खतरा नहीं।
संतोषजनक (51-100): हल्की परेशानी, खासतौर पर अस्थमा के मरीजों के लिए।
मध्यम (101-200): कमजोर वर्गों में सांस लेने की समस्या।
खराब (201-300): स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ने लगती हैं।
बहुत खराब (301-400): फेफड़ों और दिल की बीमारियों में वृद्धि।
गंभीर (401-500): सभी के लिए स्वास्थ्य आपातकाल; लंबे समय तक संपर्क खतरनाक।

Leave a Comment