बेस्ट विलेज घोषित किए गए देवमाली में डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने गांव का भ्रमण किया।
इस दौरान उन्होंने ने ग्रामीण महिलाओं के साथ चूल्हे के पास बैठ कर भोजन किया।
उपमुख्यमंत्री ने चूल्हे पर बनी मक्के की रोटी, छाछ, राबड़ी और साग का आनंद लिया।
डिप्टी सीएम ने गाँव की पहाड़ी पर स्थित भगवान देवनारायण के मंदिर में दर्शन भी किए।
दीया कुमारी ने देवमाली गांव का अवलोकन भी किया, गांव की गलियों में पत्थर और मिट्टी से बने मकान देखें।
उन्होंने कहा कि देवमाली गांव की तरह अन्य गांवों को भी सीख लेनी चाहिए।
दीया कुमारी ने गांव के मुख्य चौराहे पर मौजूद ‘आई लव देवमाली’ के पास खड़े हो कर सभी पर्यटकों को देवमाली आने का निमंत्रण भी दिया।