जयपुर. चांदपोल बाजार स्थित मंदिर श्रीरामचंद्रजी में आठ दिवसीय राम-जानकी उत्सव मनाया जा रहा है। गणपति निमंत्रण के साथ शुरू हुए श्री राम जानकी विवाह उत्सव के दूसरे दिन शनिवार शाम 5 बजे जनकपुर में नगर दर्शन का प्रसंग साकार होगा। इस दौरान महंत परिवार के अलावा श्रद्धालु मौजूद रहेंगे। इससे एक दिन पहले सुबह मंदिर परिवार और भक्त महिला समाज की ओर से भगवान गणपति को निमंत्रण दिया गया। मंगल कलश के साथ गणपति जी को सामे लिया गया। शाम को मंदिर की बेटियों ने भगवान की आन्दली भरी, जिसमें गुड़ नारियल पताशे मिठाई फल पान शुभ बांदरवाल ठाकुर जी भेंट की गई। महंत नरेंद्र तिवारी ने बताया ठाकुरजी को मूंग चावल बुरा घी जिमाया गया।