पृथ्वीराज नगर व विजयाराजे सिंधिया नगर योजना में अधूरे पड़े कई काम
अजमेर. अजमेर विकास प्राधिकरण की बहुप्रतीक्षित पृथ्वीराज नगर व विजयराजे नगर आवासीय योजना को कुछ गति मिली है। योजना क्षेत्र में सीवरेज व पेयजल लाइन का कार्य प्रगति पर है। उच्च जलाशय निर्माण हो चुका है। 17 साल पुरानी योजना के तीन हजार से अधिक आवंटियों को अपने घर का सपना पूरा होने की आस बंधी है।