Eggs Combination : अंडें को सेहत के लिए सही बताया जाता है। जिम जाने वाले लोग अक्सर इसका सेवन करते नजर आते हैं। अंडे को पूरे दिन में कभी भी खाया जा सकता है। अंडे में प्रोटीन, विटामिन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अंडा खाने से शरीर को एनर्जी तो मिलती ही है साथ ही इसका सेवन आपकी इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करता है। लेकिन क्या आपको पता है कई ऐसी चीज है यदि उनके साथ आप अंडे का सेवन करते हैं तो आपको को भारी नुकसान हो सकता है।
अंडे के साथ नहीं खाने वाली चीजें : Things not to eat with eggs
अंडा और चीनी
अंडा (eggs) स्वास्थ के लिए सही होता है लेकिन इसके साथ चीनी का सेवन सही नहीं होता है। अंडे और चीनी दोनों में अमीनो एसिड मौजूद होते हैं। इसलिए यदि आप इनका एक साथ सेवन करते हैं तो इससे आपको नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़ें : क्या है जुकिनी, वजन कम करने में है फायदेमंद, जानिए इससे हाने वाले फायदे
चाय और अंडा
अक्सर लोग चाय पीने के बाद अंडा (eggs) खा लेते हैं। लेकिन अंडा खाने के तुरंत बाद चाय का सेवन आपकी हेल्थ के लिए सही नहीं है। ऐसा करने से पेट से संबंधित समस्या हो सकती है।
अंडा और केला
केला और अंडा दोनों ही पोषण से भरपूर होते हैं। लेकिन लोग ज्यादा स्वास्थ लाभ लेने के चक्कर में इनको साथ खाना शुरू कर देते हैं। आपको दोनों को एक साथ खाने से बचना चाहिए। इन दोनों का एक साथ सेवन कब्ज, गैस से सम्बंधित दे सकता है।
पनीर और अंडा
पनीर और अंडा (eggs) दोनों प्रोटीन से भरपूर होते हैं। दोनों में प्रोटीन की अधिकता होती है। ऐसे में यदि आप दोनों का एक साथ सेवन करते हैं तो इससे आपकी पाचन क्रिया को नुकसान हो सकता है।
अंडा और मछली
अंडे (eggs) का मछली के साथ सेवन करना आपको समस्या में डाल सकता है। इनका कॉम्बीनेशन शरीर के लिए घातक हो सकता है। इन दोनों का सेवन स्किन एलर्जी की समस्या दे सकता है।
यह भी पढ़ें : भूलने की हो गई है आदत, दिमाग को करना चाहते हैं तेज, खेलना शुरू करें ये 3 गेम
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।