डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने महेंद्र सिंह मेवाड़ को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा : समाज को बड़ा नुकसान

Deputy CM Diya Kumari: राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी शनिवार को उदयपुर पहुंची और उदयपुर में मेवाड़ राजघराने के पूर्व सदस्य एवं चित्तौड़गढ़ के पूर्व सांसद महेन्द्र सिंह मेवाड़ के निधन पर उनके निवास समोर बाग पहुंच उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दिवंगत महेन्द्र सिंह मेवाड़ के पुत्र एवं नाथद्वारा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक विश्वराज सिंह, बहू एवं राजसमंद लोकसभा सीट से सांसद महिमा कुमारी और अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना प्रदान की।

आदरणीय महाराणा साहब महेंद्र सिंह जी मेवाड़ के देवलोकगमन के उपरांत आज उदयपुर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संतप्त मेवाड़ परिवार के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त की। pic.twitter.com/AbBDF4Eqx9

— Diya Kumari (@KumariDiya) November 16, 2024

इसके बाद उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी मीडिया से रूबरू हुईं। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद महेन्द्र सिंह मेवाड़ के निधन से मेवाड़ और समाज को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है, जिसकी कोई भरपाई नहीं कर सकता है। उनकी कमी सबको खलेगी। उन्होंने कहा कि जब मुझे राजसमंद का टिकट मिला था तब भी महेंद्र सिंह मेवाड़ का आशीर्वाद और सहयोग मेरे साथ था। उनका हमेशा ही आशीर्वाद रहता है। इससे पहले सुबह सवा आठ बजे डबोक एयरपोर्ट पर दीया कुमारी का भाजपा पदाधिकारियों और अन्य ने स्वागत किया।

यह भी पढ़ें- SDM थप्पड़ कांड: मंत्री जवाहर बेढ़म बोले- ‘समरावता गांव में हुई हिंसा एक मिस्ट्री’, बाहरी लोगों का बताया हाथ

Leave a Comment