नागौर. जड़ा तालाब स्थित चेतन हनुमान मंदिर में शुक्रवार को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के भोग भगवान को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अर्पित किया। इस दौरान सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा संगीतमय पाठ किया। बाद में हुई महाआरती में श्रद्धालुओं ने हनुमान का पूजन कर मनवांछित कामनाएं की। इसके पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।
प्रशासनिक अधिकारी पर हमले की निंदा
नागौर. राजस्थान विकास एवं लोकसेवा परिषद विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के दौरान प्रशासनिक अधिकारी अमित चौधरी पर हमले की निंदा की है। परिषद के प्रवक्ता मनोज व्यास ने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि ऐसे कुकृत्य करने वालों को कानून का कोई भय नहीं है। यह प्रशासनिक व्यवस्था को अवैधानिक रूप से चुनौती देना है। व्यास ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। केन्द्र सरकार से ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ मृत्युदण्ड या आजीवन कारावास का प्रावधान किए जाने की मांग की है।
30 रोगी हुए लाभान्वित
नागौर. महावीर इंटरनेशनल की ओर से शुक्रवार को संस्था के रोग निदान भवन केन्द्र में हड्डी से जुड़े रोगों से पीडि़तों की जांच की गई। संस्था अध्यक्ष गौतमचंद कोठारी ने बताया कि कुल 30 रोगी लाभान्वित हुए। इसमें सेवाएं अस्थि एवं स्पाइनल रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन गोयल ने दी।