100 से अधिक अतिरिक्त मेला स्पेशल चलाईं
– 250 से अधिक फेरे, करीब 50 हजार यात्रियों ने की यात्रा
अजमेर. हाल ही में पुष्कर मेला राजस्थान राज्य पथ परिवहन के लिए वरदान साबित हुई है। पिछले करीब एक सप्ताह से अधिक समय में रोडवेज ने करीब 100 से अधिक अतिरिक्त मेला स्पेशल बसों का संचालन किया। पूर्णिमा के मौके पर अन्य मार्गों पर भेजे जाने वाली बसों को भी पुष्कर मार्ग से चलाया गया। अनुमान के अनुसार रोडवेज को करीब 15 लाख रुपए तक की आय का अनुमान है।
कार्तिक पूर्णिमा पर मेला समापन पर शुक्रवार देर रात तक बसों पर यात्री भार नजर आया। मेले के दौरान 250 से अधिक फेरे लगाए गए। यहां तक कोटा, जोधपुर, दिल्ली आदि की बसों को भी पुष्कर का फेरा लगाकर पुन अपने मूल रूट पर भेजा। औसतन गत एक सप्ताह में रोडवेज के जरिए 50 हजार यात्रियों ने यात्रा की।
दुर्घटना रहित परिवहन सामूहिक प्रयास का नतीजा
अजमेर डिपो के मुख्य प्रबंधक महेन्द्र सिंह गोठियाना ने बताया कि पुष्कर मेले में रोडवेज को अच्छी आय हुई है। इसका आंकलन आगामी दिनों में निकाल लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अजयमेरू डिपो के रवि शर्मा सहित दीपक रावत, धर्मेन्द्र कुमार, आनंद सिंह न्याल, बनवारी लाल शर्मा के सहयोग से दुर्घटना रहित व बिना ब्रेक डाउन के मेला संपन्न होना उपलिब्ध है।विशेष दिनों में दिन रात चलीं बसें
रोडवेज प्रशासन ने अतिरिक्त काउंटर बना कर 24 घंटे स्टाफ तैनात रहा। विशेष कर ग्यारस, पूनम से एक दिन पहले व पूनम वाले दिन यात्री भार अधिक रहा। साथ ही तकनीकी भाषा में यात्री भार का कारक 150 प्रतिशत रहा यानि बस में कम से कम 75 पैसेंजर भर कर चलीं। कई अन्य राज्यों को जाने वाली बसों को भी पुष्कर का फेरा कर चलाया गया।