भरतपुर पुलिस का अनोखा फैसला, आरोपी पर घोषित किया 25 पैसे का इनाम

भरतपुर। नदबई संगठित अपराध पर अंकुश लगाने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक ने एक चौंकाने वाली घोषणा की है। भरतपुर जिले में पुलिस ने गंभीर अपराधों में वांछित आरोपी पर महज 25 पैसे का इनाम रखा है, जिसे लेकर जनता में आश्चर्य और चर्चा का माहौल है।

क्या है मामला

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार, मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के मुकदमा संख्या 99/2024 से संबंधित है। इसमें गांव मई थाना लखनपुर निवासी खूबीराम पुत्र सूरजमल को विभिन्न गंभीर धाराओं में वांछित घोषित किया गया है। आरोपी के खिलाफ संगीन अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं। इसके बावजूद, पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर केवल 25 पैसे का इनाम घोषित किया है।

#Bharatpur पुलिस अधीक्षक श्री @ips_mridul ने वांछित अपराधी खूबीराम जाट निवासी मई पर किया#25_पैसे_का_इनाम_घोषित#भरतपुर पुलिस थाना #लखनपुर थाना से वांछित है आरोपी खूबीराम@RajCMO @RajGovOfficial @BhajanlalBjp @DIPRRajasthan @PoliceRajasthan @mathurapolice@Uppolice @agrapolice pic.twitter.com/Ghl23aRvpt

— Bharatpur Police (@BharatpurPolice) November 14, 2024

इस अनोखी घोषणा ने आम जनता को हैरान कर दिया है। कुछ लोगों का मानना है कि पुलिस ने औपचारिकता निभाने के लिए यह इनाम रखा है। कुछ लोगों ने इसे आरोपी की हैसियत और अपराध की प्रकृति को उजागर करने का एक अनूठा तरीका माना।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इनामी राशि आरोपी की सामाजिक स्थिति और उसकी हैसियत के आधार पर तय की जाती है। हालांकि, 25 पैसे की इनामी राशि की घोषणा कई सवाल खड़े करती है, खासकर तब जब आरोपी पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है।

यह भी पढ़ें : पहले बोले ‘तू अच्छा आदमी नहीं है, अपनी मां को मारता है…’ फिर गला दबाकर कर दी हत्या

पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, 25 पैसे की इनामी राशि से यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या जनता इस मामले में मदद के लिए आगे आती है।

Leave a Comment