केन्द्रीय विद्यालय मोती डूंगरी में विद्यालय स्तर बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका विषय “सतत विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी” एवम उपविषय भोजन- स्वास्थ्य और स्वच्छता, परिवहन एवं संचार , प्राकृतिक खेती , आपदा प्रबंधन, गणितीय मॉडलिंग और कम्प्यूटेशनल सोच , अपशिष्ट प्रबंधन, संसाधन प्रबंधन हैं। इसमें प्रतिभागियों की संख्या कुल 103 रही जिसमें श्रेष्ठ 7 प्रोजेक्ट का चयन संभागीय स्तर के लिए किया गया| कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के.एल. धवारिया (पूर्व सहायक निदेशक जिला शिक्षा कार्यालय अलवर) द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य लेखराम सैनी ने बताया कि इसमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया एवम मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रोजेक्ट का सूक्ष्म रूप से निरीक्षण कर सुधार संबंधी सुझाव प्रदान किए गए तथा बच्चो के मेहनत की प्रशंशा की गई । साथ ही विद्यालय में प्राथमिक विभाग द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चो के उत्साह वर्धन के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरु के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्राचार्य ,विज्ञान एवम गणित शिक्षक, प्राथमिक विभाग के शिक्षक उपस्थित रहे।