SDM थप्पड़ कांड: नरेश मीणा की समर्थकों से विवादित अपील, बोले- ‘जेली और फावड़ा लेकर समरावता पहुंचो’

Naresh Meena SDM Slap Case: देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र के समरावता गांव में बुधवार को मतदान के दौरान हुए हंगामें ने पर पूरे राजस्थान की निगाह टिकी हुई है। क्योंकि दोपहर में मतदान के दौरान यहां से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने आपा खोते हुए मालपुरा एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद से ही समरावता गांव छावनी बना हुआ है।

वहीं, इस घटना के बाद समरावता गांव में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। मौके पर टोंक एसपी, कई थानों की पुलिस, STF मौजूद है। वहीं, जानकारी मिल रही है कि आसपास के कई जिलों से पुलिस जाब्ता बुलाया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक आज देर रात नरेश मीणा को पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। इसके लिए पुलिस ने समरावता गांव को चारों तरफ से घेर रखा है। खबर है कि पुलिस कभी भी नरेश मीणा को हिरासत में लेकर अन्य जिलें में लेकर जा सकती है।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा SDM थप्पड़ कांड: MLA रविंद्र सिंह भाटी ने दिया बड़ा बयान! RAS अधिकारी करेंगे पेन डाउन हड़ताल

नरेश मीणा ने समर्थकों से की ये अपील

वहीं, नरेश मीणा भी दोपहर से ही गांव में धरने पर बैठे हैं। उन्होंने अपने समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि जल्दी से जल्दी देवली उनियारा के समरावता गांव पहुंचे। मुझे कभी भी गिरफ्तार कर सकते हैं…यह लड़ाई अब आम लड़ाई नहीं..अपने स्वाभिमान की है…आगे सरकार और प्रशासन मेरे नाम से कांपे ऐसा खटका करूंगा।

ये निर्दलीय चुनाव लड़े प्रत्याशी की भाषा है, कहां है प्रशासन, कहां है पुलिस…खुलेआम लोगों को लठ, जैली और फावड़ा लेकर इकठ्ठे होने का आह्वान किया जा रहा है.#RajasthanbyElections2024 #nareshmeena pic.twitter.com/hmSsaGuf63

— Avdhesh Pareek (@Zinda_Avdhesh) November 13, 2024

इसके अलावा समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि सभी साथी अपने-अपने साधनों से लठ्ठ, जैली, दंताली और फावड़ा लेकर धरनास्थल पर पहुंचे। साथ ही जिला कलेक्टर के लिए कहा कि उसके हाथों की मेहँदी तो मैं उतरवाउंगा। पुलिस को खुली चुनौती देते हुए नरेश मीणा ने कहा कि लट्ठों से पार नहीं पड़ने वाली, क्योंकि लठ्ठ तो मैं खुद लेकर आ रहा हूं… तुम्हारी बदूंकों में जितनी गोलियां भरनी है भर लो।

यह भी पढ़ें : SDM थप्पड़ कांड: नरेश मीणा को मिला करणी सेना का साथ, एकतरफा कार्रवाई होने पर दी ये चेतावनी

RAS एसोसिएशन ने दी ये चेतावनी

इधर, जयपुर में आरएएस एसोसिएशन ने एसडीएम अमित चैधरी के साथ नरेश मीणा के मारपीट की घटना को लेकर गहरा आक्रोश जताया है। उन्होंने राज्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर नरेश मीणा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि नरेश मीणा की जल्द से जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो पेन डाउन हड़ताल की जाएगी।

घटना के बाद नरेश मीणा ने आरोप लगाया कि वोटिंग के दौरान मालपुरा के एसडीएम ने अपने हिसाब ने तीन वोट डलवाएं, जबकि यहां के ग्रामीण समरावता को देवली उपखंड में शामिल करने का विरोध कर रहे है, जो गांव से 85 किमी दूर है। जबकि यह पहले उनियारा में था। इसको लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। ग्रामीणा चाहते है कि जिला कलेक्टर मौके पर आकर उन्हें आश्वासन दे कि उनके गांव को उनियारा में शामिल किया जाएं।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा ने SDM को जड़ा चांटा: सचिवालय में बुलाई आपात बैठक, क्या होंगे गिरफ्तार? देखें VIDEO

Leave a Comment