SDM थप्पड़ कांड: देर रात भड़के नरेश मीणा के समर्थक, पुलिस पर की पत्थरबाजी; जवाब में छोड़े गए आंसू गैस के गोले

Naresh Meena SDM Slap Case: देवली उनियारा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा द्वारा बुधवार को मतदान के दौरान मालपुरा एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ जड़ने पर पूरे राजस्थान का माहौल गरमाया हुआ है। इस घटना के बाद से ही नरेश मीणा देवली उनियारा के समरावता गांव में धरने पर बैठे हुए थे। अब खबर मिल रही है कि नरेश मीणा को हिरासत में लिया गया है।

कई लोगों के घायल होने की सूचना

जानकारी के मुताबिक देर रात नरेश मीणा के समर्थक भड़क गए और पुलिस पर पत्थरबाजी की। समर्थकों ने कई वाहनों में आग भी लगा दी। इस झड़प में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना आ रही है। वहीं, खबर ये भी आ रही है कि पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आँसू गैस के गोले भी छोड़े और हवाई फायरिंग भी की है। साथ ही नरेश मीणा को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने की भी खबर आ रही है।

बता दें, इस घटना के बाद समरावता गांव में भारी पुलिस जाब्ता तैनात है। मौके पर टोंक एसपी, कई थानों की पुलिस, STF मौजूद है। वहीं, जानकारी मिल रही है कि आसपास के कई जिलों से पुलिस जाब्ता बुलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : SDM थप्पड़ कांड: नरेश मीणा की समर्थकों से विवादित अपील, बोले- ‘जेली और फावड़ा लेकर समरावता पहुंचो’

नरेश मीणा ने समर्थकों से की थी ये अपील

इससे पहले नरेश ने अपने समर्थकों से अपील करते हुए कहा था कि जल्दी से जल्दी देवली उनियारा के समरावता गांव पहुंचे। मुझे कभी भी गिरफ्तार कर सकते हैं…यह लड़ाई अब आम लड़ाई नहीं..अपने स्वाभिमान की है…आगे सरकार और प्रशासन मेरे नाम से कांपे ऐसा खटका करूंगा।

इसके अलावा समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि सभी साथी अपने-अपने साधनों से लठ्ठ, जैली, दंताली और फावड़ा लेकर धरनास्थल पर पहुंचे। साथ ही जिला कलेक्टर के लिए कहा कि उसके हाथों की मेहँदी तो मैं उतरवाउंगा। पुलिस को खुली चुनौती देते हुए नरेश मीणा ने कहा कि लट्ठों से पार नहीं पड़ने वाली, क्योंकि लठ्ठ तो मैं खुद लेकर आ रहा हूं… तुम्हारी बदूंकों में जितनी गोलियां भरनी है भर लो।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा SDM थप्पड़ कांड: MLA रविंद्र सिंह भाटी ने दिया बड़ा बयान! RAS अधिकारी करेंगे पेन डाउन हड़ताल

RAS अधिकारी करेंगे पेन डाउन हड़ताल

इधर, सचिवालय में राजस्थान प्रशासनिक अधिकारियों ने भी निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीना के खिलाफ मोर्चा खोल लिया। आरएएस एसोसिएशन की सचिव नीतू राजेश्वरी ने मीडिया को बताया कि थप्पड़ प्रकरण को लेकर बुधवार दोपहर को मुख्य सचिव सुधांशु पंत, एसीएम होम आनंद कुमार और मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन से मिले और उन्हें ज्ञापन दिया है।
RAS अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि नरेश मीणा की जल्द से जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो पेन डाउन हड़ताल करेंगे।

यह भी पढ़ें : SDM थप्पड़ कांड: नरेश मीणा को मिला करणी सेना का साथ, एकतरफा कार्रवाई होने पर दी ये चेतावनी

Leave a Comment