Rajasthan By-Election 2024: राजस्थान में सात सीटों पर हो उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। उपचुनाव में सातों सीटों पर 69 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। उपचुनाव में 19 लाख से ज्यादा मतदाता हैं, जो प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के अलावा आरएलपी, बीएपी के दिग्गज नेताओं की साख भी दांव पर लगी हुई है।
8:20 AM- दौसा सांसद मुरारीलाल मीना ने बूथ संख्या 107 पर पत्नी व बेटी के साथ मतदान किया। सर्वसमाज के सहयोग से दौसा विधानसभा जीतने का दावा भी किया।
उपचुनावों में मिली हार-जीत नेताओं के कद में अहम भूमिका अदा कर सकती है। उपचुनाव में मतदान को लेकर देर रात तक भाजपा-कांग्रेस, आरएलपी और बीपी के दिग्गज रणनीति बनाने में व्यस्त रहे। इससे पहले मंगलवार को चुनाव लड़ रहे दलों के प्रत्याशी सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ घर-घर जनसंपर्क कर मतदाताओं से वोट देने की अपील करते हुए नजर आए। उपचुनाव के नतीजे 23 नवम्बर को आएंगे।
5 पर त्रिकोणीय, 2 पर सीधा मुकाबला
विधानसभा उपचुनाव में पांच सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला है। झुंझुनूं, देवली-उनियारा, सलूम्बर, खींवसर और चौरासी में त्रिकोणीय मुकाबले ने चुनाव रोचक बना दिया है, जबकि रामगढ़ और दौसा में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। झुंझनूं में निर्दलीय और देवली- उनियारा में कांग्रेस के बागी ने मुकाबले को रोचक बनाया हुआ है। खींवसर में आरएलपी और चौरासी, सलूम्बर में भाजपा-कांग्रेस का बीएपी से मुकाबला है।
यह भी पढ़ें : Rajasthan Bypoll 2024: भाजपा-कांग्रेस के इन 6 स्टार प्रचारकों ने नहीं किया प्रचार, जानें कौन-कौन?