भविष्य की नींव रखेगा राइजिंग राजस्थान, इस स्पेशल समिट को लेकर सीएम भजनलाल ने बताई खास बातें

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 9 से 11 दिसंबर तक जयपुर में आयोजित होने वाला ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ भविष्य के विकसित राजस्थान की नींव रखेगा। इसमें होने वाले निवेश एमओयू से राजस्थान अक्षय ऊर्जा, खनन, पर्यटन, ऑटोमोबाइल सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और विश्वभर में निवेश के प्रमुख केन्द्र के रूप में स्थापित होगा।

सीएम भजनलाल शर्मा मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में पर्यटन विभाग की ओर से 9 एवं 10 दिसम्बर को होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया गया।

आगामी ‘Rising Rajasthan’ ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट 2024 के निमित्त आज मुख्यमंत्री आवास में जापान से पधारे निडेक (एन.आई.डी.ई.सी.) कॉर्पोरेशन के चेयरमैन एवं सह-संस्थापक श्री हिरोशी कोबे जी से शिष्टाचार भेंट की।

इस सुअवसर पर उन्हें राजस्थान में हमारी सरकार द्वारा निवेशकों को दी जा… pic.twitter.com/2FBgWUxVpC

— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) November 12, 2024

मुख्यमंत्री ने 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी कॉन्क्लेव के दौरान प्रवासी राजस्थानियों के लिए की जाने वाली विभिन्न घोषणाओं और नवाचारों के बारे में भी जानकारी ली।

यह भी पढ़ें: गूंजा हैप्पी बर्थडे श्याम बाबा: मंगलवार को 10 लाख भक्तों ने किए दर्शन

Leave a Comment