रामगढ़ में सुबह 11 बजे तक 28.97 प्रतिशत मतदान हुआ है। सुबह 9 तक 14.64 प्रतिशत हुआ था। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में मतदान सुचारू व शांतिपूर्ण जारी है। मतदाताओं में सुबह 7 बजे से उत्साह दिखाई दे रहा है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद हैं। चुनावी मैदान में उतरे 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज 2.74 लाख मतदाता कर रहे हैं।
रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। मतदान के लिए बूथों पर लंबी लाइन लग रही है। नौगांव में मतदान से पहले नव दंपति ने बूथ पर जाकर मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद नव विवाहित जोड़ा विदा हुआ। रामगढ़ उपचुनाव के लिए 284 बूथ बनाए गए हैं, जिसमें 10 मॉडल मतदान केंद्र, 8 महिलाओं की ओर से संचालित, 8 युवाओं की ओर से संचालित हो रहे हैं।