दौसा. परिवार सहित वोट देकर लौटते सांसद मुरारीलाल मीना।
दौसा- दौसा विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार सुबह सात बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई।
इसमें सुबह नौ बजे तक 8. 72 फीसदी मतदान हो सका है। चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए कुल 2000 सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। उड़न दस्ते 12, माइक्रो आब्जर्वर 60, मोबाइल पार्टी 35 की टीम गठित की गई है। 9 केंद्रीय पुलिस बल व तीन आरएसी सहित कुल 12 कंपनी तैनात की गई है।
दौसा क्षेत्र मे 2 लाख 46 हजार 23 कुल मतदाता है। जिनमें पुरुष 1लाख 29 हजार 434 मतदाता है तो 1लाख 16 हजार 58 9 महिला मतदाता हैं। कुल बूथ 240 हैं।